Sahara India Refund List Details – सहारा इंडिया ने अपनी रिफंड लिस्ट जारी की है और इसके अनुसार आप आवेदन करके अपनी धनराशि वापस प्राप्त कर सकते हैं।

सहारा इंडिया ने 360 करोड रुपए से अधिक की धनराशि को निवेशकों को वापस देने के लिए रिफंड लिस्ट के बारे में जानकारी दी है, तो आइए जानते है कि आप भी कैसे अपना रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।
Sahara India Refund कैसे प्राप्त करें
सहारा इंडिया कंपनी की ओर से कई लाख इन्वेस्टर को अपनी धनराशि वापस रिफंड करने के लिए जानकारी दी है और इसके लिए आप वेबसाइट पर जाकर अपना रिफंड क्लेम कर सकते हैं।
पूरी जानकारी जानने से पहले यह जान लीजिए कि आपको इसके लिए रिसिप्ट नंबर, मेंबरशिप नंबर, डिपॉजिट प्रूफ, आधार कार्ड और पैन कार्ड आदि जैसे डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ने वाली है।
निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आप सहारा इंडिया रिफंड क्लेम कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको इनके पोर्टल सीआरसीएस पोर्टल पर जाना है और डिपॉजिटर्स रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है।
- अब आपको आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की सहायता से यहां पर लॉगिन कर लेना है।
- ओटीपी देने के बाद आप आगे बढ़ सकते हैं और आवेदन के लिए प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको यहां पर केवाईसी और पर्सनल डिटेल डालकर प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।
- इसके बाद आपको क्लेम डिटेल पेज पर विजिट करना होगा और मांगे जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड भी करने होंगे।
- यहां पर रि सबमिशन फॉर्म का प्रिंट निकाल लेना है और फोटो और साइन करके अपलोड कर देना है।
- एक्नॉलेजमेंट और रिसिप्ट पेज पर आपको वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा इसके बाद आपको कुछ दिनों के अंदर रिफंड बैंक में भेज दिया जाएगा।